फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Life imprisonment to four culprits including father and sons in murder

Saharanpur News: हत्या में पिता-पुत्रों सहित चार दोषियों को आजीवन कारावास

Fri, 19 Jan 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 19 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to four culprits including father and sons in murder
सहारनपुर। मामूली से विवाद में हत्या करने वाले पिता-पुत्रों सहित चार दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 75-75 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। दोषियाें ने अदालत से कम सजा की भी गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता चंचल पुंडीर ने बताया की 18 अगस्त 2017 को बिशनगढ़ चौरा निवासी रविंद्र की भैंस की कटिया खुलकर पड़ोसी जल सिंह के घेर में चली गई थी, जिसे जल सिंह ने घेर में बांध लिया था। रविंद्र अपनी कटिया लेने जल सिंह के घेर में पंहुचा। तब, रविंद्र अपनी कटिया खोलने लगा, जिस पर जल सिंह ने रविंद्र के साथ गाली-गलौज की। इसका रविंद्र ने विरोध किया था। इसके बाद रविंद्र अपने घेर में चला गया था। थोड़ी देर बाद जल सिंह, उसका बेटा मलकीत सिंह, कमलजीत और उनका साथी हरेंद्र धारदार हथियार लेकर रविंद्र के घेर में पहुंच गए। इन्होंने रविंद्र पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान रविंद्र की मौत हो गई। रविंद्र की पत्नी सोनिया ने कोतवाली गंगोह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद जल सिंह, उसके बेटे मलकीत सिंह, कमलजीत और साथी हरेंद्र के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। मामला अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 11 आलोक शर्मा की अदालत में विचारधीन था। बृहस्पतिवार को साक्ष्यों और गवाहाें के आधार गांव बिशनगढ़ निवासी जल सिंह, उसके बेटों और साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed