{"_id":"68d2f7f4f4e37d226f0c911c","slug":"life-can-be-made-healthy-and-balanced-by-adopting-ayurveda-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-159293-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आयुर्वेद अपनाकर जीवन को बनाया जा सकता है स्वस्थ व संतुलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आयुर्वेद अपनाकर जीवन को बनाया जा सकता है स्वस्थ व संतुलित
विज्ञापन
-शिक्षण संस्थाओं में आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, औषधीय पौधों का रोपण
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को आयुर्वेद दिवस उत्साह से मनाया गया। वक्ताओं ने छात्रों को बताया कि किस प्रकार आयुर्वेद को अपनाकर हम अपने जीवन को स्वस्थ व संतुलित बना सकते हैं।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य वक्ता डॉ. टीना ने आयुर्वेद के महत्व की जानकारी दी। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शानजर ने बताया कि किस प्रकार आयुर्वेद जीवनशैली और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर हम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। बनारसी दास इंटर कॉलेज खेड़ामुगल में वन विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें टीम ने वन दरोगा राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में औषधीय पौधों का रोपण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रामलखन सिह, ग्राम प्रधान गुरुपाल सिंह, पंचायत सचिव राजेश्वर सैनी, आशीष पुंडीर, सोनू कुमार, बजिंदर सिंह, कालूराम, सतीश कुमार व ओम सिंह आदि रहे।