फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Licensees are avoiding giving information about third weapon

तीसरे शस्त्र की जानकारी देने से गुरेज कर रहे लाइसेंसधारी

Fri, 06 Nov 2020 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Licensees are avoiding giving information about third weapon
तीसरे शस्त्र की जानकारी देने से गुरेज कर रहे लाइसेंसधारी
विज्ञापन

सहारनपुर। एक ही नाम से तीन शस्त्र का लाइसेंस लेने वाले लोग इसकी जानकारी देने से गुरेज कर रहे हैं। इसके चलते अब तक जिले में महज छह लोगों ने ही तीसरे शस्त्र के लाइसेंस निरस्त करवाए हैं। जिले में इनकी संख्या 200 से अधिक मानी जा रही है। शासन स्तर पर तीसरे शस्त्र के लाइसेंस निरस्त करने के लिए 13 दिसंबर तक का समय दिया गया है।
शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि एक शख्स के नाम से अब अधिकतम दो शस्त्र रखे जा सकते हैं। यदि किसी के पास तीसरा शस्त्र है तो उसे स्वयं ही कलक्ट्रेट के आयुुध विभाग के कार्यालय में पेश होकर इसकी जानकारी दे दें। इसके साथ ही तीसरे शस्त्र का लाइसेंस निरस्त कराना होगा। जिले में अब तक शस्त्र लाइसेंस लेने वालों की संख्या 17,328 है। इनमें अधिकतर लोग एक या दो शस्त्र धारण करने वाले ही हैं।
विज्ञापन

सियासी दखल से बनते हैं अधिकतर शस्त्र लाइसेंस
अकसर देखा गया है कि सत्ताधारी पार्टी या अन्य सियासी दल के प्रभावशाली नेताओं की दखल के बाद ही एक से अधिक शस्त्र के लिए लाइसेंस जारी होते हैं। इसके साथ ही एक ही परिवार के कई सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाते रहे हैं। हाल ही में बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के परिवार के पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए थे। इनके खिलाफ कमिश्नर कार्यालय में दर्ज की गई अपील भी खारिज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ही निरस्त करा लें तीसरा लाइसेंस
सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि हर एक शस्त्र के लिए अलग लाइसेंस लेना होता है। किसी-किसी के पास तीन शस्त्र हैं, तो उन्होंने तीन लाइसेंस बनवा लिए हैं। ऐसे लोग खुद ही सामने आकर तीसरा लाइसेंस निरस्त करा लें, अन्यथा हम ऐसे लोगों की सूची बनाकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed