फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   License will be suspended for dangerous driving

खतरनाक ड्राइविंग करने पर निलंबित होगा लाईसेंस

Sat, 05 Nov 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
License will be suspended for dangerous driving
प्रत्येक हादसों की जांच में ड्राइविंग के प्वाइंट को सॉफ्टवेयर आई-रेड पर करना होगा अपलोड
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर के बारे में जल्द कलक्ट्रेट एनआईसी में दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। खतरनाक ड्राइविंग कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होंगे। अब हादसों की जांच में ड्राइविंग के प्वाइंट को भी प्रमुखता से शामिल करना होगा। इन्हें हादसों की निगरानी करने वाले सॉफ्टवेयर आई-रेड पर अपलोड करना होगा।
जनपद में हर माह आठ से दस लोगों की जान सड़क हादसों में जा रही है। अब हादसों की जांच के लिए आई-रेड (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस) सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इससे हादसे होने के कारणों के साथ ही उन्हें दूर करने पर भी चिंतन किया जाएगा। इस आधार पर संबंधित विभाग को हादसों के कारणों को दूर कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसमें परिवहन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पुलिस की रिपोर्ट पर परिवहन विभाग चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर देगा। रिपोर्ट में यह स्पष्ट जरूर होगा कि चालक की ड्राइविंग की गलती से हादसा हुआ है। आरटीओ प्रवर्तन राधेश्याम ने बताया कि दूसरों की जान को खतरे में डालने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर आई-रेड की ट्रेनिंग दी जाएगी
आई-रेड के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर अजीम सैफी ने बताया कि सॉफ्टवेयर आई-रेड के बारे में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल ऑफिसर, फार्मेसिस्ट और कंप्यूटर ऑपरेटर को एनआईसी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पूर्व भी अप्रैल में ट्रेनिंग दी गई थी। प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य सॉफ्टवेयर आई-रेड के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed