{"_id":"5e21ed058ebc3e4b21587633","slug":"letter-of-indent-issued-for-five-new-mining-leases-in-the-district-saharanpur-news-mrt464211019","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में पांच नए खनन पटटों के लिए लेटर ऑफ इंडेट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में पांच नए खनन पटटों के लिए लेटर ऑफ इंडेट जारी
विज्ञापन
जनपद में पांच नए खनन पट्टों के लिए लेटर ऑफ इंडेंट जारी
सहारनपुर। जनपद में खनन विभाग ने पांच नए खनन पट्टों के लिए लेटर ऑफ इंडेंट जारी कर दिया है। एक पट्टे के लिए अभी इसकी प्रक्रिया चल रही है। जबकि दरिया बरामद और ढिक्का कलां स्थित खनन पट्टे अभी चल रहे हैं। नए पट्टों से खनन शुरू हो जाने से खनन सामग्री के रेट में भी कमी आने की संभावना है।
खनन विभाग ने हाल ही में छह नए खनन पट्टों की ई-टेंडरिंग के जरिए नीलामी की थी। अब इनमें से पांच पट्टाधारकों को खनन विभाग ने लेटर ऑफ इंडेंट जारी कर दिया है। नए पट्टों में शेरपुर पेलो, मायापुर रूपपुर, हैदरपुर हिंदूवाला, रहना, बरथा कोरसी और रहना लाट नंबर-3 शामिल हैं। इसमें से रहना लाट नंबर-3 को छोड़कर अन्य पांच पट्टों के लिए विभाग ने लेटर ऑफ इंडेंट जारी कर दिया है। इसके लिए भी विभागीय प्रक्रिया चल रही है। नए सभी पट्टे बालू, मौरंग और बोल्डर मिश्रित हैं। जबकि अभी चल रहे दोनों पट्टे सिर्फ बालू के हैं।
जिला खान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि ई टेंडरिंग के जरिए जिले में छह नए पट्टों की नीलामी हुई थी। इनमें से पांच पट्टों पर खनन करने के लिए पट्टा धारकों को लेटर ऑफ इंडेंट जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले की तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। अब पट्टाधारकों ने अपना माइनिंग प्लान मुख्यालय को भेज दिया है। इसकी मंजूरी के बाद इस माइनिंग प्लान को पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा। इसके बाद उन्हें अपनी आवंटित साइट से खनन करने की अनुमति मिल जाएगी। अभी जनपद में दरिया बरामद और ढिक्का कलां में खनन चल रहा है। नए पट्टों में अगले महीने तक खनन कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है।