फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Letter in the name of Inspector who went on leave for two days went viral

Saharanpur News: दो दिन छुट्टी पर गए दरोगा के नाम से पत्र किया वायरल

Thu, 14 Dec 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Letter in the name of Inspector who went on leave for two days went viral
सहारनपुर। कोतवाली रामपुर मनिहारान में तैनात दरोगा दो दिन की छुट्टी पर गए। एक्स पर उनके नाम से किसी ने पत्र वायरल करते हुए अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा दिए। दरोगा ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी ने मामले की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

कोतवाली रामपुर मनिहारान में तैनात दरोगा सुरेंद्र सिंह ने दर्ज कराए मामले में बताया कि दो दिन की छुट्टी पर गए थे। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक्स (ट्वीटर) पर उनके नाम से एक पत्र वायरल कर दिया, जिसमें लिखा गया कि 30 दिन की छुट्टी मांग गई और अधिकारी दो दिन का अवकाश देते हैं। यह तानाशाही है। इसी वजह से मानसिक तनाव में पुलिसकर्मी आत्महत्या करते हैं। मामले का पता लगने पर दरोगा ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली रामपुर मनिहारान में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर और उनकी एवं विभाग की छवि धूमिल करने के लिए पोस्ट की है।
विज्ञापन

दरोगा के नाम से सोशल मीडिया भ्रामक प्रचार किया गया है। दरोगा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। इस मामले की जांच बैठा दी गई है।---डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed