फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Let us unite and protest against Bangladesh violence: Acharya Nayan Sagar Maharaj

बांग्लादेश हिंसा पर एकजुट होकर करें विरोध : आचार्य नयन सागर महाराज

Sun, 08 Dec 2024 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Let us unite and protest against Bangladesh violence: Acharya Nayan Sagar Maharaj
फोटो-36
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। नानौता में आचार्य 108 नयनसागर महाराज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए समस्त हिंदू समाज से एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा आठ दिसंबर को सहारनपुर में होने वाली जनसभा में ज्यादा से ज्यादा भागेदारी की जाए।


नानौता में शनिवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर स्थित त्यागी भवन में जैन आचार्य 108 नयन सागर जी महाराज ने बांग्लादेश में हो रही अहिंसा व अमानवीय कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि हम यह कैसे बर्दाश्त कर लें कि एक मानव दूसरे मानव पर अत्याचार कर हत्या कर रहा है। उन्होंने समस्त हिंदू समाज से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर यह बता देना है कि हम केवल भारत में नहीं पूरे विश्व में शांति और अहिंसा का संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम अहिंसा में विश्वास रखने वाले ही नहीं, बल्कि अहिंसा का जीवन जीने वाले हैं। यह दर्द, पीड़ा और चिंता का विषय है। यह दर्द किसी दूसरे का नहीं, हमारा अपना है। उन्होंने कहा कि हमारे दर्द में अगर हम नहीं जागे तो यह कई सवाल पैदा करेगा। अतः आप सब लोग एकजुट होकर बांग्लादेश में होने वाली हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed