फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lesbian: 'She is my wife, I will live with her only', girl reaches Saharanpur from Shahjahanpur, husband shock

लेस्बियन लव: 'वो मेरी पत्नी है, मैं उसके साथ ही रहूंगी', शाहजहांपुर से सहारनपुर पहुंची युवती, पति हैरान

Sun, 07 Dec 2025 12:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 07 Dec 2025 12:37 PM IST
सार

Saharanpur News: शाहजहांपुर की युवती खाताखेड़ी गांव पहुंची, जहां दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। बताया कि दोनों पांच साल से संपर्क में हैं और साथ में कई बार घूमने भी गई हैं। फिलहाल पुलिस ने युवती को समझाकर उसके घर भेज दिया है। 

विज्ञापन
Lesbian: 'She is my wife, I will live with her only', girl reaches Saharanpur from Shahjahanpur, husband shock
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ani

विस्तार

कोतवाली मंडी क्षेत्र में खाताखेड़ी निवासी महिला के साथ रहने के लिए शाहजहांपुर की रहने वाली युवती उसके घर पहुंच गई। दोनों ने पांच साल से संपर्क में रहने का दावा किया है। एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। महिला तीन बच्चों की मां है। बाद में पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेजा। इस दौरान महिला का पति और बच्चे हैरान थे। 
विज्ञापन

 

शाहजहांपुर की रहने वाली युवती केमिस्ट है। उसने बताया कि पांच साल पहले ऑनलाइन जॉब प्लेटफार्म पर उसकी पहचान सहारनपुर में खाताखेड़ी निवासी महिला से हुई थी। दोनों एक ही कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करती थीं। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्रेम तक पहुंच गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने दावा किया मार्च में दोनों 15 दिन तक साथ रहीं। घूमने गईं और इस दौरान दोनों ने पति-पत्नी की तरह जीवन जिया। उसका कहना है कि मैं पति बनकर उसके साथ रहना चाहती हूं, वह मेरी पत्नी है। आरोप लगाया कि 15 दिन बाद जब वह वापस घर लौटी तो परिवार ने मारपीट की।
 
विज्ञापन

युवती शाहजहांपुर से सहारनपुर पहुंची। यहां महिला से मिली। दोनों कोतवाली मंडी पहुंची। पता लगने पर युवती और महिला के परिजन भी कोतवाली में पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की, लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया और महिला के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। काफी समझाने के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

ये भी देखें...
Saharanpur: दुर्गियाना समेत छह ट्रेनें रद्द, शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट, कोहरा और पुल निर्माण बनी वजह


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed