Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leopard kills wild boar in Danatpur

Saharanpur News: दानतपुर में तेंदुए ने जंगली सूअर को बनाया निवाला

Tue, 09 Jun 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills wild boar in Danatpur
- वन विभाग ने खेत में लगाया पिंजरा, ग्रामीणों में डर का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकाना। गांव दानतपुर उर्फ रावणपुर में तेंदुए ने रविवार रात एक जंगली सूअर को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद हरकत में आए वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक खेत में पिंजरा लगाया है।

क्षेत्र के गांव दानतपुर में पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ देखा जा रहा है। गांव में रात में खीरे की फसल की रखवाली करने वाले किसानों ने अनेक बार तेंदुए को देखा है। तेंदुए ने एक सप्ताह तक किसी भी जंगली जानवर को शिकार नहीं बनाया था। रविवार रात तेंदुए ने संजू के खेत में एक जंगली सूअर को अपना शिकार बना लिया। खेत में सूअर का शव क्षत विक्षत स्थिति में मिला। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने सूअर के शव को देखा, तो सभी के होश उड़ गए। तेंदुए के डर के कारण किसानों ने अपने खेतों में जाना बंद कर दिया। लोग अपने बच्चों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगाने का कार्य शुरू कर दिया। वन विभाग के रेंजर कपिल कुमार तथा वन दरोगा दुर्वेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को डरने की आवश्यकता नहीं है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। जल्दी ही तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाएगा। उधर गांव के मंजीत सैनी ने बताया कि ग्रामीणों में अभी तक तेंदुए का डर समाया हुआ है। लोगों को भय है कि पता नहीं किस समय तेंदुआ कहां पर हमला कर दे। गांव में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed