{"_id":"69b99f7f7ed4fbfd7a0f6c06","slug":"lekhpal-news-saharanpur-news-c-27-1-bij1007-174795-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सील तोड़कर आरा मशीन के संचालन पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सील तोड़कर आरा मशीन के संचालन पर लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
बिजनौर। प्रशासन द्वारा लगाई गई सील तोड़कर जानी का चौराहा स्थित आरा मशीन का संचालन होने के मामले में क्षेत्रीय लेखपाल रजत चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में संबंधित कानूनगो और नायब तहसीलदार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।
15 नवंबर 2025 को जानी चौराहा क्षेत्र स्थित आरा मशीन (दिलावर एंड संस) को राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने सील किया था।
इसके बावजूद संचालकों ने बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के सील को क्षतिग्रस्त कर आरा मशीन का संचालन किया किया। उच्चाधिकारियों को समय से सूचना उपलब्ध न कराने पर क्षेत्र के लेखपाल रजत चौधरी को निलंबित किया गया है। डीएम ने प्रकरण की विभागीय जांच के लिए तहसीलदार बिजनौर को जांच अधिकारी नामित किया है।