फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lekhpal could not put up board of enemy property due to opposition

विरोध के चलते शत्रु सम्पति का बोर्ड नहीं लगा सके लेखपाल

Sat, 16 Apr 2022 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal could not put up board of enemy property due to opposition
सांसद प्रदीप चौधरी को शत्रु सम्पत्ति मामले से अवगत कराते पीड़ित लोग - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। करीब 15 बीघा भूमि पर शत्रु संपत्ति का बोर्ड लगाने पहुंचे लेखपाल को देख वहां के निवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने उन्हें घेर कर बोर्ड लगाने का विरोध शुरू कर दिया। भारी विरोध के चलते लेखपाल को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लेखपाल कुमार पाराशर मजदूरों के साथ मोहल्ला टांकान में पूरणमल रामलाल डिग्री कालेज मार्ग पर स्थित करीब 15 बीघा भूमि पर शत्रु संपत्ति का बोर्ड लगाने पहुंचे थे। उन्हें वहां शत्रु संपत्ति का बोर्ड लगाते देख घर से बेघर होने की आशंका में वहां के निवासियों ने लेखपाल को घेर लिया और विरोध शुरू कर दिया। वहां के निवासी रामवती, बुगराम, लक्ष्मी, संजय शर्मा, ओमप्रकाश, किशन देवी, प्रीतम, पीरुमल, तेलूराम विक्रम, सोमपाल, अमित, लक्ष्मण, विक्रम, दिनेश, देशराज आदि का कहना था कि उन्होंने करीब 40 से 50 वर्ष पूर्व उक्त भूमि का बाकायदा बैनामा कराकर खरीदा था। इसके बाद उन्होंने नगरपालिका से नक्शे पास कराकर अपने घर बनाए हैं। वह नगर पालिका को टैक्स भी देते आ रहे हैं। लोगों का कहना था कि 40-50 वर्ष पूर्व जिस वक्त यहां प्लाट खरीदे गए थे, उस वक्त खतौनी में भी उक्त संपत्ति शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज नहीं थी। अब तहसील प्रशासन ने बिना किसी कब्जाधारक भूस्वामी को पूर्व सूचना दिए ही अचानक उक्त संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित कर बोर्ड लगाने भेज दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सर्वदलीय संघर्ष समिति अध्यक्ष नरेंद्र तायल, गगन गर्ग, डॉ. अमित गर्ग आदि ने लेखपाल और एसडीएम से बात की। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल कुमार पाराशर बोर्ड लेकर लौट गये। इस बारे में एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि उक्त संपत्ति सरकारी दस्तावेजों में शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज है। फिलहाल भारत सरकार के आदेशानुसार नोटिस बोर्ड लगाया जाना है। किसी को बेदखल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति बोर्ड मामले में सांसद से मिले लोग
गंगोह। गंगोह में शत्रु संपत्ति का बोर्ड लगाए जाने के मामले में पीड़ित लोगों ने सांसद प्रदीप चौधरी से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। प्रभावित लोगों का कहना था कि उनकी पूरी उम्र भर की कमाई इस जगह पर लगी है। उन्होंने इसे बैनामा कराकर खरीदा है। अब सरकार इसे शत्रु संपत्ति घोषित कर रही है। इस पर सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। संवाद

नकुड़ में जमीन को कब्जा मुक्त कराती राजस्व टीम

नकुड़ में जमीन को कब्जा मुक्त कराती राजस्व टीम- फोटो : SAHARANPUR

बेहट तहसील में समस्याएं सुनती एडीएम ई अर्चना द्विवेदी

बेहट तहसील में समस्याएं सुनती एडीएम ई अर्चना द्विवेदी- फोटो : SAHARANPUR

नकुड़ ब्लाक सभागार में शिकायत सुनते अधिकारी

नकुड़ ब्लाक सभागार में शिकायत सुनते अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

मौके पर पड़ी घायल की बाइक और जमा भीड़

मौके पर पड़ी घायल की बाइक और जमा भीड़- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान के सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते हुए डीएम

रामपुर मनिहारान के सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते हुए डीएम- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में मौके पर पड़ा शत्रु सम्पत्ति का बोर्ड

गंगोह में मौके पर पड़ा शत्रु सम्पत्ति का बोर्ड- फोटो : SAHARANPUR

शत्रु सम्पत्ति बोर्ड लगाने पहुंचे लेखपाल से बात करते नरेंद्र तायल एवं मौजूद लोग

शत्रु सम्पत्ति बोर्ड लगाने पहुंचे लेखपाल से बात करते नरेंद्र तायल एवं मौजूद लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed