फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lekhpal arrested for taking bribe of five thousand

पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

Fri, 26 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested for taking bribe of five thousand
लेखपाल को हिरासत में लिए विजिलेंस टीम के सदस्य - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। एंटी करप्शन टीम ने किसान से दाखिल खारिज के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल को बेहट तहसील के सामने से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के रंडौल निवासी भोपाल चौहान ने 23 नवंबर को एंटी करप्शन की मेरठ यूनिट से शिकायत की थी, कि उनके हल्के के लेखपाल रियासत अली उसके द्वारा खरीदी गई भूमि के दाखिल खारिज के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। इसके बाद पांच हजार रुपये पर बात तय हुई। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे लेखपाल ने भोपाल को तहसील के सामने बुलाया। वहां भोपाल सिंह ने लेखपाल को केमिकल लगे रुपये दिए। इसी दौरान वहां खड़ी मेरठ से आई एंटी करप्शन की पांच सदस्यीय टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम पूछताछ के लिए लेखपाल को बेहट कोतवाली ले गई। एंटी करप्शन टीम प्रभारी बाबर रजा जैदी ने बताया कि लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जा रही है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने विधिक कार्रवाई करने के बाद लेखपाल को हिरासत में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed