फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Legislators will spend their funds for the betterment of Corona patients

कोरोना मरीजों की बेहतरी के लिए अपनी निधि खर्च करेंगे विधायक

Mon, 26 Apr 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Legislators will spend their funds for the betterment of Corona patients
सहारनपुर। प्रदेश के विधायक कोविड-19 महामारी से बचाव एवं इलाज आदि व्यवस्थाओं को लेकर अपनी निधि से जितनी चाहे राशि दे सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में संशोधन आदेश भी जारी कर दिया गया है। कई विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों की सीएससी और पीएससी आदि में सुविधाएं बढ़ाने के लिए अपनी निधि खर्च करना चाहते हैं, जबकि कई अधिकारियों और डॉक्टरों से परामर्श के बाद इस पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

-----
हमने तो पिछले वर्ष भी अपनी निधि से 25 लाख रुपये दिए थे। इनमें से मात्र 10 लाख रुपये ही खर्च किए गए, वह भी बिना हमें बताए। अभी विमर्श कर रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट लगाने में प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।--- संजय गर्ग, नगर विधायक।
विज्ञापन

------
अपनी विधायक निधि से अपने विधानसभा क्षेत्र की सीएससी और पीएससी में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाना हमारी प्राथमिकता है। मानवता को बचाने के लिए विधायक निधि का इस्तेमाल किया जाएगा। --- मसूद अख्तर, विधायक सहारनपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विधायक निधि से अपनी विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा, लेकिन अभी तक विधायक निधि के आवंटन संबंधी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुुआ है। -- देवेंद्र निम, विधायक रामपुर मनिहारान।
-------
हमने तो पहले भी अपनी विधायक निधि कोरोना से बचाव कार्यों के लिए दे दी थी। सरकार बताए कि उसने कोविड से बचाव के लिए क्या इंतजाम किए हैं। हम अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करेंगे। जहां भी कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जरूरत होगी वहीं विधायक निधि का उपयोग किया जाएगा। --- नरेश सैनी, विधायक बेहट।
-------
जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यकता का पता किया जाएगा। जहां पर भी जरूरत होगी वहीं पर विधायक निधि खर्च की जाएगी। यह जिला स्तर पर तय होगा। कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ---कुुंवर ब्रजेश सिंह, विधायक देवबंद।

--------
जिस चीज से कोरोना मरीजों को सबसे अधिक लाभ पहुंचे उसी पर विधायक निधि खर्च की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों और चिकित्सकों से वार्ता की जाएगी। उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।--- किरत सिंह, विधायक गंगोह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed