फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Legislative Council elections: Vandana Verma will be BJP candidate

विधान परिषद चुनाव: वंदना वर्मा होंगी भाजपा प्रत्याशी

Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Legislative Council elections: Vandana Verma will be BJP candidate
वंदना वर्मा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए भाजपा ने मुजफ्फरनगर की जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा से मो. आरिफ जौला प्रत्याशी हो सकते हैं। जबकि कांग्रेस और बसपा ने अभी तक प्रत्याशियों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं नामांकन के लिए अब सिर्फ 21 मार्च का ही दिन बचा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर - सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट पर चुनाव ने तेजी पकड़ ली है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लगातार तीन बार से मुजफ्फरनगर जिला पंचायत की सदस्य वंदना वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। मुजफ्फरनगर के कुतुबपुर गांव निवासी वंदना वर्मा बसपा शासन में कैबिनेट सचिव रहे शशांक शेखर सिंह के परिवार से है। समाजवादी पार्टी भी मुजफ्फरनगर के गांव जौला निवासी मो. आरिफ को प्रत्याशी बना सकती है। कांग्रेस और बसपा की पार्टी प्रत्याशी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके चलते इनके प्रत्याशियों को लेकर असमंजस अभी भी बरकरार है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर रागिब अंजुम ने बताया कि पार्टी ने मो. आरिफ जौला को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर का कहना है कि प्रत्याशी को लेकर अभी मंथन जारी है। रविवार तक इस पर निर्णय होने की संभावना है। बसपा के जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रत्याशी को लेकर पार्टी हाईकमान विचार कर रहा है। वर्ष 2016 में हुए चुनाव में इस सीट से बसपा के महमूद अली को विधान परिषद सदस्य चुना गया था। इससे पहले उनके भाई हाजी मो. इकबाल इस सीट से विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन

5113 निर्वाचित प्रतिनिधि डालेंगे वोट
सहारनपुर। विधान परिषद के इस चुनाव में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के 5113 निर्वाचित प्रतिनिधि वोट डालकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, महापौर, पार्षद, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 को होंगे नामांकन
मुजफ्फरनगर। एमएलसी के लिए अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। जबकि इसके लिए 21 मार्च का दिन ही शेष है। सोमवार को ही सभी प्रत्याशी नामांकन कराएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 मार्च हो होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 मार्च है। मतदान नौ अप्रैल को और मतगणना 12 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed