फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Legislative Council elections: 439 voters sought help

विधान परिषद चुनाव : 439 मतदाताओं ने मांगे सहायक

Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Legislative Council elections: 439 voters sought help
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। मतदान के इसके लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले में 22 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तीनों जिले में 5120 मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव में करीब 439 मतदाताओं ने सहायक मांगे हैं। पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतगणना 12 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य के चुनाव में मतदान के लिए तमाम तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। मंडल के 5120 मतदाता चुनाव लड़ रहे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी मैदान में भाजपा की वंदना वर्मा, सपा के मोहम्मद आरिफ, निर्दलीय सुशील कुमार, प्रमोद आर्य एवं मोहम्मद जाहिद हैं। मतदान के लिए तीनों जनपदों में 22 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। इनमें मुजफ्फरनगर में सात, शामली में पांच और सहारनपुर जनपद में दस मतदेय स्थल होंगे। मतदान सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा।
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर अखिलेश सिंह ने निरक्षर, दृष्टिबाधित और बीमार मतदाताओं से वोट डालने में मदद हेतु सहायक पाने के लिए आवेदन मांगे थे। इन्हें पांच अप्रैल तक जमा करना था। जनपद के 439 मतदाताओं ने सहायक के लिए आवेदन किया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि सहायक मांगने वाले आवेदनों की जांच की जा रही है। शुक्रवार को यह तय हो जाएगा कि कितने वोटरों को सहायक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमा, आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी
सहारनपुर। एमएलसी चुनाव के लिए प्रचार बृहस्पतिवार शाम छह बजे थम गया है। अब कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं करेगा। उधर, शुक्रवार यानि आज सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां और पुलिस पार्टी रवाना होंगी।
विधान परिषद चुनाव के मतदाता
जनपद मतदाता
मुजफ्फरनगर 1823
शामली 900
सहारनपुर 2397
योग 5120
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed