फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Legislative Council elections: 22 polling places will be made for voting

विधान परिषद चुनाव: मतदान के लिए बनेंगे 22 मतदेय स्थल

Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Legislative Council elections: 22 polling places will be made for voting
सहारनपुर। जिलाधिकारी और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में मतदान के लिए 22 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें जनपद सहारनपुर में 10, मुजफ्फरनगर में सात और शामली में पांच स्थलों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद सहारनपुर में नगर निगम स्थित स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में बनाए जाने वाले मतदेय स्थल में सहारनपुर नगर निगम, बलियाखेड़ी क्षेत्र पंचायत, पुंवारका क्षेत्र पंचायत, सहारनपुर जिला पंचायत के के सदस्य मतदान करेंगे। साढ़ौली कदीम में स्थित मतदेय स्थल पर बेहट नगर पंचायत एवं साढ़ौली कदीम क्षेत्र पंचायत के सदस्य मतदान कर सकेंगे। विकासखंड कार्यालय मुजफ्फराबाद में मुजफ्फराबाद क्षेत्र पंचायत के सभी मतदान करेंगे। देवबंद विकास खंड कार्यालय में देवबंद नगर पालिका परिषद एवं देवबंद क्षेत्र पंचायत के समस्त सदस्य मतदान करेंगे। रामपुर मनिहारान विकासखंड कार्यालय पर रामपुर मनिहारान नगर पंचायत एवं रामपुर मनिहारान क्षेत्र पंचायत के सदस्य मतदान करेंगे। नानौता के विकासखंड कार्यालय में नानौता नगर पंचायत एवं नानौता क्षेत्र पंचायत के सदस्य वोट डालेंगे। नागल विकासखंड कार्यालय में नागल क्षेत्र पंचायत के सदस्य मतदान कर सकेंगे। गंगोह विकासखंड कार्यालय में तीतरों नगर पंचायत, गंगोह नगरपालिका परिषद, गंगोह क्षेत्र पंचायत के समस्त सदस्य मतदान करेंगे। नकुड़ विकासखंड कार्यालय में अंबेहटा नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद नकुड़, क्षेत्र पंचायत के सदस्य वोट डालेंगे। सरसावा विकासखंड कार्यालय में सरसावा नगर पालिका परिषद, सरसावा क्षेत्र पंचायत, सुलतानपुर चिलकाना नगर पंचायत के समस्त सदस्य मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed