{"_id":"63557d3837fb882e485956ea","slug":"left-home-to-escape-father-s-scolding-saharanpur-news-mrt610830030","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से बचने को घर से निकले छात्र को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से बचने को घर से निकले छात्र को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
परिजनों के साथ घर से गया बालक।
- फोटो : SAHARANPUR
पिता की डांट से बचने के लिए छोड़ा घर
नानौता (सहारनपुर)। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कम नंबर आने पर पिता की डांट से बचाने के लिए आठवीं कक्षा का छात्र घर छोड़कर चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे छह घंटे बाद सरसावा में एक ढाबे के पास बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर बकड़ौली निवासी कक्षा आठ का छात्र कसबे के एक सीबीएसई स्कूल में पढ़ता है। वह रविवार सुबह करीब छह बजे किसी बताए बिना घर से कहीं चला गया। छात्र के दादा ने थाने पर सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए एक टीम का गठन कर छात्र की तलाश में लगाया। थानाध्यक्ष चन्द्रसैन सैनी ने बताया कि छात्र की तलाश करने के दौरान वह नानौता सहारनपुर रोड और रामपुर मनिहारान में सीसीटीवी कैमरे में दिखा, जिसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए बालक को सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुरा में देहरादून अंबाला बाईपास पर स्थित बालाजी ढाबे के पास बरामद कर लिया। उस समय वह साइकिल से अकेला जा रहा था। छात्र ने बताया कि 22 अक्टूबर को अर्धवार्षिक परीक्षा के नंबर दिखाए गए थे, जिसमें गणित में काफी कम नंबर आए थे। इसको लेकर पिता की डांट से डर के कारण घर से बिना बताए अपनी साइकिल लेकर कहीं चला गया था। पुलिस ने छात्र के परिजनों को बुलाकर छात्र को उनके सुपुर्द किया। अपने बच्चे को पाकर परिजनों में खुशी का माहौल है।