फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lee Gangnauli sugar mill sugar in joint custody

संयुक्त अभिरक्षा में ली गांगनौली शुगर मिल की चीनी

Fri, 15 Nov 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lee Gangnauli sugar mill sugar in joint custody
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में गन्ना विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांगनौली शुगर मिल के गोदाम में गत पेराई सत्र की रखी चीनी के स्टाक का सत्यापन किया। साथ ही मौजूदा पेराई सत्र में बनी चीनी, शीरा, प्रेस मड और बैगास के स्टाक को एसडीएम देवबंद, जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिल के अध्यासी की संयुक्त अभिरक्षा में लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गन्ना विभाग के अधिकारियों ने गांगनौली चीनी मिल का आकस्मिक निरीक्षण कर मिल के गोदामों में उपलब्ध चीनी स्टाक का सत्यापन किया। डीसीओ के साथ ही ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सरसावा उदयभान राव और ओमवीर सिंह सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति सरसावा भी टीम में शामिल रहे। मिल के आरजी-1 रजिस्टर के अनुसार चीनी मिल गोदाम में पेराई सत्र 2018-19 का 137743 क्विंटल और पेराई सत्र 2019-20 का 59500 क्विंटल चीनी स्टाक था।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी टैगिंग आदेश के अनुसार पेराई सत्र 2019-20 के चीनी, शीरा, प्रेसमड और बैगास के स्टाक को उप जिलाधिकारी देवबंद, जिला गन्ना अधिकारी एवं अध्यासी चीनी मिल गागनौली की संयुक्त अभिरक्षा में लिया गया। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि पेराई सत्र 2019-20 में उत्पादित होने वाला समस्त स्टाक भी संयुक्त अभिरक्षा में रहेगा। उन्होंने मिल प्रबंधन को निर्देश दिया कि उनकी पूर्वानुुमति के चीनी स्टाक बिक्री नहीं की जाए। साथ ही बिक्री से प्राप्त धनराशि का 85 प्रतिशत एस्क्रो एकाउंट में जमा कर उससे नियमानुसार गन्ना मूल्य एवं अंशदान का भुगतान किया जाए। उन्होंने मिल प्रबंधन को पेराई सत्र 2018-19 के अवशेष स्टाक की तेजी से बिक्री कर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed