फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   learn to be happy in every situation :: Tarun Sagar

सुख चाहिए तो हर हाल में खुश रहना सीखो : तरुण सागर

Thu, 12 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता Updated Thu, 12 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
learn to be happy in every situation :: Tarun Sagar
प्रवचन करते जैन मुनि तरुण सागर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज ने कहा कि जीवन में यदि सुख चाहिए तो हर हाल में खुश रहना सीखो। व्यक्ति जीवन में पैसे से सब कुछ खरीद सकता है परंतु खुशी नहीं। खुशी ही सुखी जीवन का सार है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर नगर के गंगोह रोड स्थित किसान सेवक इंटर कालेज में जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज के प्रवचन का आयोजन किया गया। शुभारंभ सुभाष जैन, जिनेंद्र जैन, सनत जैन, कंवरसेन जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके की। इसके बाद साक्षी, श्रुति, नमिता, पूर्वी, कृतिका जैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात महाराज श्री ने कहा कि जीवन में सब कुछ है परंतु मन की शांति और प्रसन्नता नहीं है तो जीवन बेकार है।
विज्ञापन


मन की शांति पैसे से नहीं खरीदी जा सकती है। पैसे से मनुष्य केवल अपने साधन खरीद सकता है, खुशी नहीं। दुनिया का सबसे बड़ा आदमी वही है जो खुश है। यदि मनुष्य समझ ले कि जो प्राप्त है वही पर्याप्त है तो वह सुखी हो जाएगा।  जरा सी बात पर गुस्सा या चीखने चिल्लाने की जरूरत नहीं है, अपितु मन को शांत करने की आवश्यकता है। कहा कि 21 वीं सदी का इतना ही प्रभाव है कि पहले अभाव में भी खुशियां थी और अब खुशियों का ही अभाव है। जीवन में खुश रहने के उन्होंने बहुत से उदाहरण भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति चिंताओं में पूरी तरह डूबा हुआ है और अपने जीवन को बर्बाद कर रहा है। कहा कि सुबह उठकर नित्य पूजा पाठ करनी चाहिए। रोजाना मन से की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती। शाकाहार अपनाओ और अपने लिए प्रार्थना न करते हुए पूरे जगत के लिए प्रार्थना करो, यही हमारी संस्कृति ने दुनिया को सिखाया है। हर हाल मे जीने की आदत डालनी चाहिए। 

कार्यक्रम के दौरान विशाल जैन, आशीष जैन, मनोज जैन, संदीप जैन, कलश जैन, मनोज सर्राफ, राज कुमार कालड़ा, चौधरी ब्रजपाल सिंह, नेहा जैन, रेखा जैन, प्रियंका जैन, हिमांशु जैन, सजल जैन, पंकज जैन, अंकुर जैन, स्नेह जैन, रितु जैन, शुभ जैन, श्रेया जैन, विनोद सिंघल, कुलदीप गर्ग, अतुल बंसल, नगर पंचायत चेयरमैन अफजाल खान, दर्शन लाल, राजीव नामदेव, सतीश चावला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार पुंडीर, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, चौधरी प्रदीप विधायक, विवेक नामदेव, मुकेश शर्मा, मुन्ना, सपा नेता चौधरी रूद्रसेन, रमेश, अंकित, ओम चावला ने महाराज श्री के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


कल धूमधाम से मनेगा लोहड़ी पर्व ः देवबंद। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा में लोहड़ी पर्व 12 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रेस सचिव इंद्रपाल सिंह सेठी ने बताया कि 12 जनवरी की शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद गुरु का लंगर बरताया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed