फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leader Imran Masood can leave SP and join BSP in Saharanpur

सहारनपुर: बड़ी तैयारी में इमरान मसूद, साइकिल छोड़ करेंगे हाथी की सवारी, अमर उजाला से फोन पर कही ये बात

Mon, 10 Oct 2022 09:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Oct 2022 09:24 PM IST
सार

दिग्गज नेता इमरान मसूद बड़ी तैयारी में है। वो जल्द ही साइकिल छोड़, हाथी की सवारी कर सकते हैं। उन्होंने अमर उजाला से फोन पर यह बड़ी बात कही।

विज्ञापन
Leader Imran Masood can leave SP and join BSP in Saharanpur
पूर्व विधायक इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले के कद्दावार नेता इमरान मसूद जल्द बसपा में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने सपा की साइकिल छोड़ कर बसपा के हाथी की सवारी करने की तैयारी कर ली है। इमरान मसूद नगर निगम के मेयर का चुनाव अपने परिजन को लड़ाएंगे और खुद दलित-मुस्लिम वोट बैंक के जरिए लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। सियासी हल्के में यह भी चर्चा है कि गत सप्ताह दिल्ली में उनकी बसपा सुप्रीमो बहनजी मायावती से भेंट भी हो चुकी है।

विज्ञापन


इमरान मसूद नौ माह पहले जनवरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस छोड़ कर सपा में शामिल हुए थे। वो बेहट और देहात सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, मगर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी, जिस कारण वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सके। एमएलसी चुनाव में भी सपा ने उन्हें निराश किया। विगत दिनों जिला पंचायत के वार्ड सदस्य पद के उप-चुनाव में भी उनकी सपा नेताओं और विधायकों से अनबन रही, दोनों गुटों ने अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को दी थी बेलन उठाने की सलाह, पढ़ें- क्या थी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विगत दिनों से वो मेयर के चुनाव की तैयारी में लगे हैं। सीट आरक्षण के अनुसार वो अपने परिजनों को मेयर का चुनाव जरूर लड़वाएंगे। इसके लिए महानगर में वो मुस्लिम इलाकों में सभाएं भी कर रहे हैं, जिसमें वो मौजूदा सांसद और सपा नेताओं पर कटाक्ष करते नजर आए। बैठकों में मुस्लिमों के बीच जाकर वो ये समझा रहे हैं कि मुसलमानों का केवल उन्हीं ने साथ दिया और उनके हक के लिए उनके साथ खड़े हुए। सपा में कोई तवज्जो नहीं मिलने के कारण अब वो बसपा में जाने की तैयारी में लगे हैं। जल्द ही वो बसपा में जाने की घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यादें ...जब मुलायम सिंह के सवाल पर सफाईकर्मी ने दिया था ऐसा जवाब, नेताजी ने कर थी बड़ी घोषणा

क्या करें, हालात तो ऐसे ही हो रहे हैं
अमर उजाला से बातचीत में इमरान मसूद ने सपा छोड़ कर बसपा में जाने के सवाल पर कहा, क्या करें, हालात तो ऐसे ही हो रहे हैं। मेयर का चुनाव परिजनों को जरूर लड़वाएंगे, इसकी तैयारी कर ली है। एमपी का चुनाव बसपा से लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी, देखते है क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed