फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lathi poles, stone pelting on two sides in Budhakheda, three injured

Saharanpur News: बुड्ढाखेड़ा में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव, तीन घायल

Thu, 22 Dec 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lathi poles, stone pelting on two sides in Budhakheda, three injured
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा पुंडीर में रंजिश में राजपूत और अनुसूचित जाति के लोगों में मारपीट हो गई। इसमें लाठी-डंडे चले और पथराव तक हुआ। पथराव में दोनों पक्षों के तीन लोगों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह चमारीखेड़ा उर्फ लश्करपुर पुलिस चौकी के इस गांव में राजपूत पक्ष के राजू पुत्र सतपाल और अनुसूचित पक्ष के अंकुश पुत्र स्वराज पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद लाठी डंडे चल गए। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। काफी देर तक गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। संघर्ष में एक पक्ष के दो सगे भाई अंकुश और अक्षित पुत्रगण स्वराज तथा दूसरे पक्ष के अंकित पुत्र मदन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहपुर भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने लौट आई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 15 दिन पहले भी दोनो पक्षों में मारपीट हुई थी। उस वक्त मामले में समझौता करा दिया गया था। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें उन्होंने समझौता कर लिया था, लेकिन उसके बाद आज फिर भिड़ गए। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। प्रकरण में पुलिस की तरफ से दोनो पक्षों के पांच लोगों का शांति भंग की धारा में चालान करते हुए बीस के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई की गई है। दोनो पक्षों को चेताया गया कि यदि अब माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed