फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lateness of trains continues, 15 trains were late by two to seven hours

Saharanpur News: ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार, 15 ट्रेनें दो से सात घंटे लेट आई

Thu, 01 Feb 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Lateness of trains continues, 15 trains were late by two to seven hours
सहारनपुर। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार है। बुधवार को 15 ट्रेनें दो से सात घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची, जबकि जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही। गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग के स्थान बदले रूट से चली। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 22431 सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस 7:03 घंटे, 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस 3:03 घंटे, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 3:52 घंटे, 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन घंटे, 04401 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस 2:55 घंटे, 19272 हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस 2:41 घंटे, 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 3:15 घंटे की देरी से आई। ट्रेन नंबर 20411 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस 2:16 घंटे, 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 3:51 घंटे, 14511 दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:11 घंटे, 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दो घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन

इनके अलावा जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय पर नहीं आई। 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही। ट्रेन नंबर 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्स्प्रेस सवाई माधोपुर और अंबाला कैंट के बीच बदलकर चलाया गया। जिसकी वजह से यह ट्रेन सहारनपुर में तीन घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट चलने और निरस्त होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed