फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Last farewell to democracy fighter with state honors

अग्निपथ वापिस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Last farewell to democracy fighter with state honors
गंगोह निरीक्षण भवन पर अग्नि पथ योजना के विरोध में धरना देते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/गंगोह (सहारनपुर)। अग्नि पथ योजना के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने छुटमलपुर में फतेहपुर के अजीत प्रसाद जैन आश्रम स्थित उनकी समाधि और गंगोह में निरीक्षण भवन पर धरना देकर सत्याग्रह किया। वक्ताओं ने अग्निपथ को युवाओं के साथ छलावा बताया।
विज्ञापन

फतेहपुर स्थित जैन आश्रम पर धरने के दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मेहरबान आलम ने कहा कि अग्निपथ योजना उन युवाओं के सपनों पर कुठाराघात है जो सेना में भर्ती होकर उम्र भर देश सेवा का सपना देख रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मुद्दों से भटक गई है और अव्यवहारिक फैसले ले रही है। उन्होंने देश के युवाओं के हित में अग्निपथ को वापस लेने की मांग की। इस दौरान सचिन कांबोज, हाजी अहसान, जफर ख्वाजा, पंकज कांबोज, डॉ. सुभाष, मतलूब हसन, बाबूराम राणा, रामचंद्र राणा, अली हसन प्रधान, मुसर्रत अजीम, उसमान मलिक, जावेद खान आदि रहे।
विज्ञापन

गंगोह में कांग्रेस नेता अशोक सैनी ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा देश के युवाओं की लड़ाई लड़ी है। इसी के अनुरूप कांग्रेस देश के युवाओं के साथ है और केंद्रीय आह्वान पर देश की सभी विधान सभा क्षेत्रों पर सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष अजय गुर्जर, दानिश खान, इंसार गुर्जर, नरेश जाट, अजय सैनी, अभिषेक सैनी, इसरार अल्वी, साहिन बेगम, आशीष, हुसैन अली, मोहब्बत अली गुर्जर, नसीम जोगी, अथर सिंह, गुरमुख सिंह, छत्रपाल, देव चौधरी, मनव्वर गुर्जर रहे।

फतेहपुर में स्वतंत्रता सेनानी अजीत प्रसाद जैन की समाधि पर सत्याग्रह करते कांग्रेसी

फतेहपुर में स्वतंत्रता सेनानी अजीत प्रसाद जैन की समाधि पर सत्याग्रह करते कांग्रेसी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed