फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Larva's information will have to be entered on the CS Pro portal

सीएस प्रो पोर्टल पर दर्ज करनी होगी लार्वा की जानकारी

Sat, 21 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Larva's information will have to be entered on the CS Pro portal
सहारनपुर। मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकगुनिया आदि पर नियंत्रण के लिए चिकित्सा विभाग पोर्टल का सहारा ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सीएस प्रो पोर्टल लांच किया है, जिस पर लार्वा की जानकारी दर्ज करनी होगी। शनिवार को हुई बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने कहा कि डेंगू, मलेरिया की शुरुआत में ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें लार्वा को खोजकर पोर्टल पर उसकी जानकारी दर्ज कराएंगी। इसके बाद रैपिड रेस्पांस टीम मौके पर पहुंचेगी। ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम की टीमें भी उसी दिन लार्वारोधी दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराएंगी। सीएस प्रो की व्यवस्था रियल टाइम मॉनिटरिंग व फॉलोअप पर आधारित हैं। जिला मलेरिया अधिकारी व समस्त मलेरिया निरीक्षक पोर्टल से जोड़े गए हैं। वह तिथिवार लार्वा की स्थिति की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करेंगे। लार्वारोधी दवा का छिड़काव व फॉगिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से निकायों की होगी। ग्राम पंचायतों में प्रधान व एडीओ पंचायत यह काम कराएंगे। ग्राम प्रधान द्वारा मच्छररोधी कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस व्यवस्था से मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम हो सकेगी। उन्होंने जनपदवासियों ने मच्छरों को पैदा होने से रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि घरों या घर के आसपास पानी जमा ना होने दें। जहां पानी जमा हो वहां मिट्टी का तेल या डीजल की कुछ बूंदें डाल दें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करें। पूरी बाजू के कपड़े, फुल पैंट पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed