फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Larva is growing in the corporation premises itself, many employees are in the grip of dengue.

Saharanpur News: निगम परिसर में ही पनप रहा लार्वा, डेंगू की चपेट में कई कर्मचारी

Sat, 09 Sep 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Larva is growing in the corporation premises itself, many employees are in the grip of dengue.
सहारनपुर के नगर निगम में गंदगी में पलता लार्वा
-शहर का जिम्मा उठा रहा निगम अपने ही परिसर को नहीं कर सका मच्छरमुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर भर को मच्छरों से मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी संभाल रहा नगर निगम अपने परिसर को ही मच्छरों से निजात नहीं दिला सका है। निगम परिसर की नालियों में मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। जिसकी वजह से कर्मचारी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। नगरायुक्त के पेशकार सहित कईं कर्मचारी डेंगू से ग्रसित हैं।
मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए नगर निगम पर जिम्मेदारी है कि वह समय से एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ ही फॉगिंग आदि कराए। इस बार भी एंटी लार्वा और फॉगिंग पर मोटी रकम खर्च होना दर्शाया गया है, लेकिन मच्छरों की पैदावार में कोई कमी नहीं आई है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम परिसर में लार्वा और मच्छर पनप रहे हैं। निगम परिसर स्थित शौचालय के पीछे की गली में बड़ी संख्या में लार्वा पनप रहा है।
विज्ञापन

नतीजा नगर निगम के ही कर्मचारी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। नगरायुक्त गजल भारद्वाज के पेशकार नितिन को जांच में डेंगू आया है। इनसे पहले एक और लिपिक और एक अन्य कर्मचारी डेंगू की चपेट में है। पूरे महानगर में मच्छरों का आतंक है, जबकि जिला मलेरिया अधिकारी कई बार नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर जरूरी कदम उठाने के लिए कह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
व्यवस्था पर उठ चुके हैं सवाल
इस बार फॉगिंग व्यवस्था पर पार्षदगण और आम नागरिक सवाल उठा चुके हैं। फॉगिंग के लिए चौपहिया वाहनों के साथ ही करीब 20 दुपहिया वाहन भी लगाए गए थे, लेकिन ज्यादातर लोगों, जिनमें पार्षद भी शामिल हैं का आरोप है कि उनके यहां फॉगिंग ही नहीं हुई है। जिसका नतीजा है कि शहर भर में मच्छर डेंगू फैला रहे हैं।
-----
बड़ी संख्या में मिले डेंगू के मरीज
जनपद में अभी तक डेंगू के 70 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। हालांकि यह वह मरीज हैं, जिनकी जांच सरकारी अस्पताल या मेडिकल काॅलेज में हुई है। चूंकि स्वास्थ्य विभाग रैपिड किट की जांच या निजी पैथ लैब की जांच को नहीं मानता है। इन सबको जोड़ा जाए तो संख्या सैकड़ों में होगी।

-----
संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग आदि कराए गए हैं। निगम परिसर में भी नियमित सफाई होती है। यदि कहीं लार्वा पनप रहा है तो वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।
- अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगरायुक्त
-----
जगदीप कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed