फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Laptop stolen by breaking the glass of Pradhan's car

प्रधान की गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी

Mon, 12 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Laptop stolen by breaking the glass of Pradhan's car
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, यूपीएस और एक बैग चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्राम प्रधान ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव आलमपुर मेघना माजरा निवासी कविंद्र चौधरी ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह काम के सिलसिले में दीवानी कचहरी आए थे। उन्होंने कोर्ट रोड पर आयकर भवन के पास सड़क किनारे कार खड़ी की। गाड़ी में लॉक लगाकर वह कचहरी में चले गए। कुछ समय बाद वह जब वापस आए तो कार का शीशा टूटा मिला। चोर कार में रखा लैपटॉप, कंप्यूटर का यूपीएस और एक बैग उड़ा ले गए।
विज्ञापन

कविंद्र चौधरी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया है। कविंद्र चौधरी ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की। ग्राम प्रधान ने बताया कि बैग में उनके जरूरी दस्तावेज थे। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed