फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Langda will march in step with Kesari in Mango Festival

Saharanpur News: आम महोत्सव में केसरी के साथ कदमताल करेगा लंगड़ा

Thu, 03 Jul 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Langda will march in step with Kesari in Mango Festival
सहारनपुर। लखनऊ के आम महोत्सव में जिले का केसरी, लंगड़ा, चौसा आदि आम साथ साथ कदमताल करेंगे। इसके साथ ही आम की अन्य किस्मों का भी आम महोत्सव में प्रदर्शन किया जाएगा। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम अवध विहार योजना में चार से छह जुलाई के बीच आम महोत्सव होगा।
विज्ञापन


आम के लिए जनपद देशभर में मशहूर है। यहां से प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में आम का निर्यात भी होता है। इस बार भी अब तक आम की खेप लंदन भेजी जा चुकी हैं। आम की अच्छी गुणवत्ता के चलते चार से छह जुलाई के बीच लखनऊ में होने वाले उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में जनपद के कई प्रगतिशील बागवान आम की विभिन्न प्रजातियों के साथ भागीदारी करेंगे। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। गुणवत्तायुक्त, उत्कृष्ट, आकर्षक व उच्चकोटि के आम को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बागबानों को आम से संबंधित तकनीक की भी जानकारी दी जाएगी। इच्छुक बागबान तीन जुलाई को दोपहर तीन बजे तक जिला उद्यान अधिकारी के माध्यम से प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन


- ये प्रजातियां जाएंगी

जिले से आम की दशहरी, चौसा, लंगड़ा, फजली, रामकेला, केसर, गुलाब जामुन, मालदा आदि किस्में प्रतिभाग करेंगी। पिछले वर्ष लखनऊ आम महोत्सव में जनपद के भूरा लंगड़ा आम ने प्रथम स्थान हासिल किया था। भूरा लंगड़ा आम के लिए ग्राम ढकदेवी के बागवान देवेंद्र पंवार को प्रथम पुरस्कार मिला। इसके साथ ही उत्कृष्ट आम उत्पादक और आम निर्मित व्यंजन के लिए ग्राम मरवा बागवान करुण गुरेजा को पुरस्कृत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वर्जन

आम महोत्सव लखनऊ में चार से छह जुलाई के बीच आयोजित होगा। इसमें विभिन्न मंडलों से आम उत्पादक, बागबान अपने उत्कृष्ट उत्पाद के साथ भाग लेंगे। जिले से भी बागबान महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

- गमपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed