फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Brother himself grabbed land worth crores, case against 32 including son of former minister

Saharanpur: पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के बेटे सहित 32 पर केस, फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की जमीन बेची

Sun, 20 Jul 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 20 Jul 2025 11:53 PM IST
सार

देहात कोतवाली के गांव दाबकी जुनारदार में कृषि व ईंट-भट्टे की जमीन का मामला है। बड़े भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पॉवर ऑफ अटॉर्नी में फर्जीवाड़ा कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Brother himself grabbed land worth crores, case against 32 including son of former minister
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दाबकी जुनारदार में करोड़ों रुपये कीमत की कृषि एवं ईंट भट्ठे की दो अलग-अलग जमीनों को फर्जीवाड़ा कर बेचने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में 32 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, जिनमें प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मौजूदा भाजपा नेता डॉ. धर्म सिंह सैनी के बेटे लव सैनी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

 

नई दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सन्नी भाटिया ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अरुण भाटिया के नाम गांव दाबकी जुनारदार में रकबा 1.3440 हेक्टेयर भूमि है। इसके अलावा ईंट भट्ठे व पथेर की जमीन भी है। जमीन के खसरा नंबर अलग-अलग हैं। 
आरोप है कि अरुण भाटिया के बड़े भाई अनिल भाटिया व भतीजे सचिन भाटिया ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सात नवंबर 2000 को एक फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी कर जमीन एक अन्य व्यक्ति के नाम कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि को छोटे-छोटे प्लॉटों में बांटकर छह लोगों के नाम बैनामा कर दिया, जिनके नाम बैनामा हुआ, उनको पहले से पता था कि यह जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेची जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि परिवार की करीब 12,500 वर्ग गज जमीन को खुर्द-बुर्द कर लोगों ने कई करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा कर लिया। 
पीड़ित ने बताया कि उन्हें इस धोखाधड़ी का पता तब चला, जब उन्होंने हाल ही में जमीन बेचने का विचार किया। इसके लिए अपने ताऊ अनिल भाटिया से संपर्क किया और उनके हिस्से की भूमि दिखाने और बिकवाने की बात रखी।
 
विज्ञापन

ताऊ ने उन्हें कहा कि जमीन को लेकर विवाद हो गया है और सहारनपुर मत आना वरना भूमाफिया तुम्हें मार देंगे। इसके बाद मुस्तकीम नाम के व्यक्ति ने उन पर (सन्नी भाटिया) पर ही केस दर्ज करा दिया। इसके बाद सन्नी भाटिया सहारनपुर आए तो पूरा मामला समझ में आया, जिसमें ताऊ की मिलीभगत सामने आई। 
इसके बाद एक मामले में 21 और दूसरे मामले में 11 लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। खास बात यह है कि इनमें एक पूर्व मंत्री और मौजूदा भाजपा नेता के बेटे का नाम भी शामिल है।
 

झूठा मुकदमा दर्ज कराया
सन्नी भाटिया ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कोर्ट के माध्यम से उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया। आठ जुलाई 2025 को कोर्ट में सुनवाई हुई। उसी दिन कोर्ट परिसर के बाहर धमकी दी कि कोर्ट व पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी, लेकिन जान जा सकती है।

 

इन पर हुआ केस
अनिल भाटिया, सचिन भाटिया, मुस्तकीम, राजा भाटिया, शकुंतला भाटिया, रोमित वर्मा, सुरेश गुप्ता, राजीव धींगड़ा, संदीप धींगड़ा, ऋतु गुप्ता, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता, रमेश शर्मा, धर्मपाल सिंह, रवि कुमार, ललित कुमार, अहसान, सादिका, नसीम प्रवीण, लव सैनी, हिमांशु बजाज, ओमप्रकाश गुप्ता, विपिन कमल पासी, इशरत जहां, इसराना, रुकसाना शामिल हैं। अनिल भाटिया, सचिन भाटिया, राजा भाटिया, शकुंतला भाटिया, रमेश शर्मा के नाम दोनों मामलों में दर्ज हैं।

इस मामले से कोई लेना देना नहीं- सैनी
डॉ. धर्म सिंह सैनी का कहना है कि जमीन की धोखाधड़ी के मामले में बेटे का नाम आने की कोई जानकारी नहीं है। न ही ऐसे किसी मामले से हमारे परिवार का कोई लेना देना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed