फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Land was grabbed by making fake power of attorney, case registered against 11 people

Saharanpur News: फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर हड़पी जमीन, 11 के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 03 Aug 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Land was grabbed by making fake power of attorney, case registered against 11 people
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी पीड़ित ने अपने सगे ताऊ, रिश्तेदारों और उनके सहयोगियों पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सन्नी भाटिया ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि ताऊ अनिल भाटिया, चचेरे भाई सचिन भाटिया, रिश्तेदार राजा भाटिया, शकुंतला भाटिया और घर के नौकर मुस्तकीम समेत कई लोगों ने पिता अरुण भाटिया व दादा के फर्जी हस्ताक्षर से पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की। यह दस्तावेज पांच रुपये के बिना स्टांप वेंडर की मुहर वाले स्टांप पेपर पर तैयार किया गया, जिसमें गांव दाबकी जुनारदार की खसरा संख्या 222, रकबा 0.3280 हेक्टेयर जमीन को फर्जी तरीके से उनके नाम से किसी और के पक्ष में दर्शाया गया।
विज्ञापन

सन्नी भाटिया ने आरोप लगाया कि उक्त फर्जी दस्तावेजों को आपराधिक मामले में भी प्रस्तुत किया गया है, जो वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि अनिल भाटिया का दामाद विपिन कमल पासी और मुस्तकीम के भाई मुर्सलीन, मुंतजिर, मुजम्मिल, मुशर्रफ और भतीजा अरबाज इस साजिश में शामिल हैं। उन्होंने आठ जुलाई 2025 को सिविल कोर्ट चौराहे पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित ने इससे पहले देहात कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज करा रखा है। थाना सदर बाजार पुलिस ने भी इन सभी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed