फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Land usurped by executing a gift deed under the pretext of creating a power of attorney; FIR registered.

Saharanpur News: पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाने के बहाने गिफ्ट डीड कराकर जमीन हड़पी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Land usurped by executing a gift deed under the pretext of creating a power of attorney; FIR registered.
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पारिवारिक परिचित पर पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाने के बहाने धोखे से गिफ्ट डीड कराकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में हसनपुर चुंगी स्थित वरुण विहार निवासी मिताली जैन ने तहरीर देकर बताया कि गांव ताहरपुर के विविध नगर में 362.50 वर्ग गज का आवासीय प्लॉट है। वर्ष 2018 से इस संपत्ति को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन था। इसी दौरान पति अमित कुमार जैन पैरालिसिस के कारण गंभीर रूप से बीमार हो गए और अदालत में पैरवी करने में असमर्थ थे। आरोप है कि पति के पुराने परिचित रूपेश कुमार ने मुकदमे की पैरवी करने का भरोसा दिया। बाद में अपील दाखिल होने पर उसने अपने पक्ष में पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाने की बात कही। 31 जुलाई 2024 को उन्होंने बिना दस्तावेज पढ़े हस्ताक्षर कर दिए और रजिस्ट्री कार्यालय में भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करा लिए गए।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि बाद में जब उन्होंने अपील की पैरवी के बारे में पूछा तो आरोपी ने बताया कि मुकदमे की पैरवी की जरूरत नहीं, क्योंकि प्लॉट तो गिफ्ट डीड के जरिये नाम हो चुका है। इस पर महिला ने रजिस्ट्री कार्यालय से जानकारी कराई तो पता चला कि पावर ऑफ अटॉर्नी की जगह गिफ्ट डीड तैयार कराकर उनके हस्ताक्षर करा लिए गए। इस मामले की शिकायत थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय में की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी रुपेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed