{"_id":"67e44dfe4e4872b28c058f36","slug":"land-purchase-for-new-township-started-15-farmers-signed-deed-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-145715-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नई टाउनशिप के लिए भूमि खरीद शुरू, 15 किसानों ने किए बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नई टाउनशिप के लिए भूमि खरीद शुरू, 15 किसानों ने किए बैनामे
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप परियोजना पर छाए असमंजस के बादल छंट गए हैं। इस टाउनशिप के लिए बुधवार को 15 किसानों ने करीब तीन हेक्टेयर भूमि के बैनामे किए।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित न्यू टाउनशिप हेतु ग्राम चुनहेटी गाडा, सैदपुरा एवं मोहम्मदपुर बहलोलपुर के किसानों से सहमति के आधार पर उनकी भूमि क्रय किए जाने हेतु बैनामे से संबंधित कार्रवाई प्रारंभ की गई। बुधवार को ग्राम चुनहेटी गाडा के खसरा नंबर 298 क्षेत्रफल 1.298 हेक्टेयर के तहत कृषक जावेद अख्तर, शहजाद पुत्रगण मोहम्मद हनीफ, जमीला पत्नी मोहम्मद हनीफ, आरिफ, मोहम्मद आदिल, वाजिद एवं मोहम्मद आसिफ पुत्रगण मोहम्मद आशिक से बैनामे कराए गए, साथ ही ग्राम सैदपुरा के खसरा नंबर 59म क्षेत्रफल 1.3621 हेक्टेयर के तहत कृषक कासिम व वसीम पुत्रगण सलीम, इरफान, इरशाद, नौशाद पुत्रगण शरीफ, रब्बानी, शब्बानी पुत्रगण दिलशाद, शमीना पुत्री दिलशाद के पक्ष में नियमानुसार एकमुश्त भूमि मूल्य का भुगतान कर बैनामे कराए गए।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने इन किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा योजना हेतु चिह्नित स्थल पर मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण / नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत नई टाउनशिप विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान संभागीय वरिष्ठ वित्त एवं लेखा अधिकारी खाद्य अशोक राव गौतम आदि मौजूद रहे।