फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Land not found for community toilets in 52 gram panchayats

52 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के लिए नहीं मिली भूमि

Sat, 12 Dec 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Land not found for community toilets in 52 gram panchayats
बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेरीतगा में निर्माणाधीन शौचालय - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 884 ग्राम पंचायतों में दिसंबर माह में सामुदायिक शौचालय बनाए जाने हैं, लेकिन 52 ग्राम पंचायतों में शौचालयों के लिए ग्राम समाज की भूमि ही नहीं मिल पाई है। ऐसे में 19 दिन में शत-प्रतिशत शौचालयों का निर्माण होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

जनपद के 884 ग्राम पंचायतों में से 242 में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बाकी निर्माणाधीन हैं, लेकिन 52 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पर सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए भूमि ही नहीं मिल पाई है, जबकि 31 दिसंबर को इस कार्य को पूूरा किया जाना है और यह योजना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

भूमि न मिलने का यह कारण
सहारनपुर। विभागीय सूत्रों के मुताबिक 52 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज भूमि पर पट्टे में दी गई और कई में कब्जा होने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि, प्रशासन दावा कर रहा है कि अवैध कब्जों को हटवाकर इसी माह सामुदायिक शौचालयों का शत-प्रतिशत निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। ताकि इस योजना को निर्धारित समय पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में नहीं मिली भूमि
सहारनपुर। सामुदायिक शौचालय के लिए पुवांरका ब्लॉक के गांव भऊपुर, मेहरबानी, मालाहेड़ी, मोहद्दीनपुर, उग्राहु, छजपुुरा, सरसावा ब्लॉक के गांव बड़गांव, सलीरी, छापुर, सुचेलादेवा, साढ़ौली कदीम ब्लॉक के गांव हसनपुर, मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव जमालपुर, मलकपुर, रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव सांचलू, सूभरी, देवबंद क्षेत्र के गांव कुलसठ, नल्हेड़ा आसा, थीतकी, डहरा, साधारणपुर, खड़ंजा अहमदपुर, लालवाला, मेघराजपुर, नागल क्षेत्र के गांव फलोदा अहमदपुर, बचीटी, सलोनी माजरी, कोरवा, तय्यबपुर बड़ा, सलेमपुर, बिलासपुर, शिवपुर, बंदरजुड्डा, नियामतपुर, धर्मपुर सरावगी, सोहनचिड़ा, गझेड़ी, बोहडूपुर, रसूलपुर खेड़, फतेहपुर कला, गंगोह क्षेत्र गांव सालियर, टिडौली, नकुड़ क्षेत्र के गांव तिरपड़ी, अंबेहटी, भैरमऊ, आसराखेड़ी, बंबयाला, शाहपुर मजबता, सांपला बेगमपुर, भूरि बांस, पिलखनी, कुल्हेड़ी शामिल हैं।

सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य को इसी माह पूरा कराया जाएगा। कई ग्राम पंचायतों में कब्जे होने की जानकारी भी मिली है। इसके लिए तहसील स्तर से कार्रवाई कराने को पत्र लिखा जा चुका है।--------राजेंद्र प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed