{"_id":"578d25eb4f1c1b9032c4c430","slug":"lalu-rain-collapsed-bridge-approach-road-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लालो का पुल ध्वस्त, एप्रोच रोड बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लालो का पुल ध्वस्त, एप्रोच रोड बही
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़ में पानी के तेज बहाव के चलते बहा लालो नदी का पुल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के छुटमलपुर/बिहारीगढ़ में पहाड़ों और मैदानों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। लालो नदी के तेज बहाव से इस पर बना पुल धराशाई हो गया है। इससे सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है।
नदी में पानी के बीच से होकर गुजरना ही एकमात्र विकल्प बचा है। फिलहाल तेज बहाव में वह भी संभव नहीं है। वहीं, हलवाना गांव के पास हिंडन नदी के पुल की एप्रोच रोड ध्वस्त होने से छुटमलपुर-बेहड़ा मार्ग पर भी आवागमन बंद हो गया है।
सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग पर स्थित गांव तोता टांडा के निकट से बह रही लालो नदी का पुल सोमवार की सुबह साढे़ आठ बजे पानी के तेज बहाव से बह गया। महज छह साल पहले ही इस पुल को बनाया गया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतने कम समय में ही पुल टूट गया। बता दें कि दो साल से यह पुल क्षतिग्रस्त पड़ा था और इसके एक हिस्से से ही आवागमन चल रहा था। पुल टूटने के बाद इस मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है।
नदी का पानी उतरने के बाद ही नीचे से होकर अब इससे गुजरा जा सकेगा। फिलहाल इस मार्ग पर बसे 50 से अधिक गांवों का संपर्क बिहारीगढ़ से कट गया है।
छुटमलपुर से हलवाना जाने वाले मार्ग पर अलीपुर संभालकी गांव से आगे हिंडन नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड बह जाने के कारण इस मार्ग पर भारी और छोटे वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। तीन फीट का रास्ता ही बचने से केवल बाइक सवार और पैदल ही इस पर से गुजर पा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नदी के पानी की रफ्तार से रात में बचे हुए इस रास्ते के भी बह जाने की उम्मीद है। इस एप्रोच रोड के टूटने के बाद दर्जन भर गांवों का सीधा संपर्क छुटमलपुर से कट गया है।
अब उन्हें दस किमी से ज्यादा का चक्कर काट कर छुटमलपुर आना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अतिशीघ्र पत्थरों की पेचिंग लगाकर मार्ग को चालू कराने की मांग की है।
दतौली गांव के पास से बह