{"_id":"604649b58ebc3ed82e4a2d35","slug":"lakhs-stolen-in-the-showroom-by-breaking-the-shutter-saharanpur-news-mrt5289671166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर तोड़कर कपड़े के शोरुम में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर तोड़कर कपड़े के शोरुम में लाखों की चोरी
विज्ञापन

गागलहेड़ी। पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित कपड़े के शोरूम से चोरो ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत के कपड़े चोरी कर लिया। मुजफ्फरनगर रोड पेट्रोल पंप के पास न्यू स्टैंडर्ड क्लॉथ का यह शोरूम है। बीती रात चोरों ने पीछे की ओर सीढ़ी लगा कर तीसरी मंजिल पर स्थित शोरूम में वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित ने बताया कि करीब ढाई लाख रुपये कीमत का कपड़ा चोरी हुआ है। वारदात सीसीटीवी कैमरों मे कैद हुई है। शोरूम मालिक तंसीर पुत्र जरीफ ने बताया कि सुबह जब वह पहुंचा तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।