फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lakhs of rupees looted from office of finance company in Saharanpur

UP: हथियार बंद बदमाशों का आतंक, कंपनी के दफ्तर में लूटपाट; लाखों का कैश लूट ले गए बदमाश

Sat, 30 Nov 2024 09:21 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 09:21 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छह हथियार बंद बदमाशों ने मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।  

विज्ञापन
Lakhs of rupees looted from office of finance company in Saharanpur
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बे में राजकीय महिला महाविद्यालय के पास भारत फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में शुक्रवार की देर रात छह हथियारबंद बदमाशों ने मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर 1.74 लाख रुपये का कैश लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। 

विज्ञापन


बदमाश कार में सवार होकर शाकंभरी रोड से शाकंभरी धाम कालोनी से होते हुए श्मशान घाट वाले रास्ते से फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर पहुंचे। जिस बिल्डिंग में दफ्तर था, उसके गेट खुले हुए थे। बदमाश अंदर दाखिल हुए और जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते बदमाशों ने सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने मैनेजर से चाबियां लेकर 1.70 लाख कैश लूट लिया। मैनेजर कपिल मलिक ने बताया, कि बदमाशों में एक पास राइफल थी और बाकी के पास तमंचें थे। उन्होंने उनके साथ मारपीट की और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन उनका कुछ लता नहीं चल सका। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की कार नजर आ रही है। जिस कार में बदमाश आए थे, वह सिवफ्ट डिजायर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed