फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lactation room inaugurated in Government Medical College

Saharanpur News: राजकीय मेडिकल काॅलेज में स्तनपान कक्ष का शुभारंभ

Tue, 08 Aug 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lactation room inaugurated in Government Medical College
सरसावा। विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने स्तनपान को लेकर भ्रांतियां दूर करते हुए इसे जच्चा-बच्चा के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उपरांत कॉलेज के ओपीडी परिसर में स्तनपान कक्ष का उद्घाटन हुआ। इसमें नवजात को साथ लेकर दवा लेने आने वाली महिलाएं नवजात को एकांत एवं सुरक्षित माहौल में स्तनपान करा सकेंगी। इससे पहले स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के तत्वावधान में विश्व स्तनपान दिवस पर हुए कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने ओपीडी में आई महिलाओं आंगनबाड़ी सहायिकाओं तथा आशाओं को समझाया कि नवजात के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है। इस दूध में संपूर्ण पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिससे नवजात का पूरा पोषण मिलता है। सह आचार्या डॉ. रश्मि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर डाॅ. गगन गर्ग, डाॅ. छाया, डाॅ. पल्लवी, डाॅ. सुप्रिया, डाॅ. अंशी, डाॅ. आयशा, डाॅ. प्रदीप, डाॅ. विरेंद्र, डाॅ. नवाब, डाॅ. मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed