फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Laborer dies due to electric shock at toll plaza under construction

Saharanpur News: निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर करंट लगने से मजदूर की मौत

Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to electric shock at toll plaza under construction

विज्ञापन
नागल। पंचकूला-देहरादून राष्ट्रीय मार्ग पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर काम कर रहे सुभरी मेहराब निवासी वेदपाल (40) पुत्र केशोराम कश्यप जनरेटर के तार की चपेट में आकर करंट लगने से झुलस गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वेदपाल मजदूरी करता था। पिछले दिनों से वह लाखनौर निवासी एक ठेकेदार के साथ निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लाखनौर टोल प्लाजा पर टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। रविवार शाम काम करते समय वह जनरेटर का तार बोर्ड से निकालने लगा। इस दौरान तार से उसे करंट लग गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने जनरेटर बंद कर उसे अलग किया।
विज्ञापन

हाईवे निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वेदपाल शादीशुदा था, लेकिन पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। अब वह काफी समय से अकेला ही रह रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे अथॉरिटी से मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed