{"_id":"5e12366f8ebc3e880b010005","slug":"kreshar-teft-saharanpur-news-mrt4623046169","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेशर पर चोरी का खुलासा, सामान सहित चोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेशर पर चोरी का खुलासा, सामान सहित चोर पकड़ा
विज्ञापन

बिहारीगढ़। पुलिस ने सतपुरा के जंगल से मोटरसाइकिल रेडा सहित एक चोर को दबोच लिया। पकड़े गए चोर के पास 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, स्टोन क्रेशर से चोरी की गई बैटरी और तार बरामद किया है।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल रेडी पर एक युवक सतपुरा के जंगल से जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने टीम गठित कर जंगल की ओर रवाना की। जहां मौके पर पकड़े गए शमशेर पुत्र असलम निवासी मोहल्ला रोशन कॉलोनी देवबंद सहारनपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक बैटरी, बिजली का तार बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके तीन साथी आसिफ, फारुख और शाहरुख निवासीगण देवबंद कबाड़ी का काम करते हैं। चोरी का सामान अपने साथी देवबंद निवासी को बेच देते हैं। आरोपी के अन्य साथी मौके से फरार हो गए। एसओ ने बताया कि पकडे़ गए चोर ने जनपद के थाना देवबंद, बड़गांव और नागल में हुई चोरी की वारदातों को भी करना स्वीकार किया है। उसने 28 नवंबर 2019 की रात्रि को सतपुरा के पास एक स्टोन क्रेशर पर चोरी की थी। उससे चोरी गया सामान पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।