फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kovid vaccination starts in Chhutmalpur, 18 Plus will also be vaccinated

छुटमलपुर में कोविड वैक्सीनेशन शुरु, 18 प्लस को भी लगेगा टीका

Mon, 17 May 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination starts in Chhutmalpur, 18 Plus will also be vaccinated
छुटमलपुर। एक माह के बाद छुटमलपुर में फिर से कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। राष्ट्रीय विद्या पीठ में शुरू हुए टीकाकरण का शुभारंभ संघ चालक डॉ. अशोक राय और स्कूल प्रबंधक भूपेंद्र राणा ने किया।
विज्ञापन

डॉ अशोक राय ने कहा कोविड-19 से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी हमें सतर्क रहते हुए मास्क लगाना है और हर सूरत में दो गज की सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना है। मुजफ्फराबाद के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देशराज सिंह ने बताया कि अब इस केंद्र पर 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के लोगों को भी टीका लगने की सुविधा मिल रही हे। इस दौरान गुरदयाल सिंह, अमित बंसल, भूपेंद्र शर्मा, महेश कांबोज, राव मुस्तफा, वसीम अहमद, सुमित बंसल, अमरीश कुमार, आरती, कशिश, रूबी, आंचल, डॉ. गुरमीत कौर आदि लोग रहे।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने को मच रही आपाधापी
रामपुर मनिहारान। सीएचसी पर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए आपाधापी मची है। यहां टीका लगवाने पहुंच रही भीड़ द्वारा सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सोमवार को भीड़ कंट्रोल करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी। जागरूक लोगों ने सीएचसी पर टीकाकरण कराने आने वाले लोगों के बीच सामाजिक दूरी का पालन कराने को पुलिस की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed