फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kovid Transition: Many Nodal and Co-Nodal Officers Named

कोविड संक्रमण: कई नोडल एवं सह नोडल अधिकारी नामित

Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kovid Transition: Many Nodal and Co-Nodal Officers Named
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कोविड संक्रमण रोकने के लिए गाइडलाइन का पालन कराने और लोगों को स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों द्वारा सहायता दिलाने के लिए नोडल अधिकारी एवं सह नोडल अधिकारी नामित किए हैं। इन सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह ऑक्सीजन की आपूर्ति से लेकर टीकाकरण, एंबुलेंस, राशन वितरण आदि की व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए रखेंगे और निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

चिकित्सालयों में आईसीयू युक्त बिस्तर, टीकाकरण, टीकों की आपूर्ति, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढी, एसीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, औषधि निरीक्षक संदीप, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर शिवांका गौड़ को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। एंबुलेंस की सेवाओं को सुचारु रखने, इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की व्यवस्था की समीक्षा करने, जीवन रक्षक दवाइयों के अतिरिक्त रेमेडेसिविर आदि की आपूर्ति कराने, होम क्वारंटीन की सुचारु व्यवस्था, मेडिकल किट उपलब्ध कराने आदि के लिए भी अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापित करने, कार्मिकों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए सीडीओ प्रणय सिंह को नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, उप श्रमायुक्त शक्तिसैन मौर्य को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। गेहूूं खरीद की व्यवस्था कराने, खाद बीज आदि की व्यवस्था कराने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह को नोडल अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजीव सक्सेना एवं जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था कराने के लिए अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार को नोडल अधिकारी और औषधि निरीक्षक संदीप कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश मिश्रा एवं तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर कोविड जांच, क्वारंटाइन की व्यवस्था आदि के लिए नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी एवं पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार को नोडल अधिकारी एवं सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सभी खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। सैनिटाइजेशन कराने, निगरानी समितियों की समीक्षा करने आदि के लिए सीडीओ को नोडल एवं नगरायुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed