फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kovid guide line not being followed in the markets

बाजारों में उड़ रही कोविड गाइड लाइन की धज्जियां

Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kovid guide line not being followed in the markets
गंगोह (सहारनपुर)। जिले में कोरोना के एक्टिव मामले ज्यादा होने के कारण एक जून से भी बाजार नहीं खुल पाएंगे। इसके बावजूद बाजारों व बैंकों में गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिस कारण कभी भी संक्रमण फिर से बढ़ सकता है।
विज्ञापन

एक माह से नगर के बाजार बंद पड़े हैं। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 600 से ज्यादा होने के कारण मंगलवार से भी कोई राहत नहीं मिल पाएगी। चोरी छिपे दुकानें खुलने के कारण बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार ग्राहक को दुकान में बंद कर शटर डाल लेते हैं जो संक्रमण को बढ़ाने में कभी भी सहायक हो सकता है। ग्राहकों को लेकर बाजार में पिछले में सप्ताह में कई बार दुकानदारों में झड़प हो चुकी है तथा एक बार तो मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका है। इसके बावजूद न तो दुकानदार सावधानी दिखा रहे हैं और न ही पुलिस सख्त दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

भीड़ भरे बाजार में कई बार पुलिस ड्यूटी की मांग लोग कर चुके हैं लेकिन ऐसा न होने के कारण दुकानदार मनमर्जी करने पर उतर गए हैं। शिव चौक व अन्य बाजारों में बाजार बंद होने के बावजूद रोज जाम भी लग रहे हैं। बैंकों में भी भीड़ की दशा चिंता का विषय बन रही है। बैंकों में जाने वाले ग्राहक शारीरिक दूरी की चिंता किए बिना तथा मास्क लगाए बिना ही भीड़ कर रहे हैं। जिस तरह से यहां लापरवाही की जा रही है उससे संक्रमण दर कभी भी कम होने के बजाए बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed