फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Knocking of Guldar in Raipur forest, made two dogs morsel

रायेपुर के जंगल में गुलदार की दस्तक, दो कुत्तों को निवाला बनाया

Sun, 01 Dec 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Knocking of Guldar in Raipur forest, made two dogs morsel
बेहट (सहारनपुर)। सामाजिकी वन प्रभाग की बेहट रेंज में दहशत का माहौल है। गुलदार की दहशत से ग्रामीण दहशत में हैं। गुलदार ने गांव में दो कुत्तों को निवाला बनाया है। गुलदार के पग मार्क गांव में कई जगह पर दिखाई दिए हैं। वन विभाग से पिंजड़ा लगाने की मांग ग्रामीणों ने की है। फिलहाल वन विभाग ने गांव में मुनादी कराकर जंगल में नहीं जाने की बात कही है। वन विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

सामाजिकी वन प्रभाग की बेहट रेंज क्षेत्र के गांव रायेपुर के जंगल में गुलदार की दस्तक हुई है। गुलदार जंगल से निकलकर गांव की ओर रुख करने लगा है। दो किसानों के बागों में रह रहे कुत्तों को गुलदार ने शुक्रवार की रात में निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गुलदार के पग मार्क भी बाग और गांव तक देखे गए। ग्रामीणों के अनुसार जंगल से गांव तक पहुंचे गुलदार ने शुक्रवार की रात में गांव रायेपुर निवासी राव परवेज व राव अफजल के आम के बाग में रह रहे दो कुत्तों को अपना निवाला बना दिया। सुबह जब बाग मालिक खेत पर पहुंचे तो उन्हें पता चला। ग्रामीणों ने जान-माल की सुरक्षा को लेकर वन विभाग से तुरंत पिंजड़ा लगाने और गुलदार को कैद करने की मांग की है। सूचना पर वन विभाग के वन कर्मी पहुंचे और गुलदार के पग मार्क की पुष्टि की। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जंगल में अकेले विशेषकर सुबह और शाम की बेला में जंगल में नहीं जाने की मुनादी कराई। वन विभाग की ओर से आश्वासन दिया गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed