फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Knife and hockey went between two groups of students

छात्रों के दो गुटों में चले चाकू और हॉकी

Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Knife and hockey went between two groups of students
सहारनपुर। सर्किट हाउस रोड पर पंत विहार के पास छात्रों के दो गुटों में कहासुनी होने के बाद संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर चाकू और हॉकियों से हमला किया, जिसमें चार छात्र घायल हो गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो को आरोपियों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में स्थित एक डिग्री कॉलेज के छात्रों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक एक गुट कॉलेज में अपना दबदबा बनाए रखना चाहता है, जबकि दूसरा गुट उसका विरोध कर रहा है। सोमवार की देर रात दोनों पक्षों के छात्रों की सर्किट हाउस रोड पर पंत विहार के पास कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों के छात्र एकत्र हो गए। इसके बाद चाकू और हॉकी से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में चार छात्र घायल हुए हैं। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी माहौल बन गया। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दो छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली सदर बाजार ले आई, जबकि घायल हुए चार छात्रों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पता लगने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिन्होंने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई से भी मना कर दिया। एसपी सिटी राजेेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कॉलेज प्रबंधन के लोगों को भी बुलाया गया है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed