{"_id":"612d24538ebc3e7a2b18c3a5","slug":"knee-to-knee-water-in-houses-deteriorating-goods-people-are-migrating-saharanpur-news-mrt5540689167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों में घुटने तक पानी, खराब हो रहा सामान... लोग कर रहे पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों में घुटने तक पानी, खराब हो रहा सामान... लोग कर रहे पलायन
विज्ञापन

सहारनपुर।
स्मार्ट सिटी सहारनपुर के वार्ड 18 की राम विहार कॉलोनी के लोगों की जिंदगी नरक बनी हुई है। इसकी प्रमुख वजह नगर निगम और जन प्रतिनिधियों द्वारा की जा रही अनदेखी है, क्योंकि यहां सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। कॉलोनी के रास्ते और घरों में कई माह से घुटनों तक पानी जमा है। घरों में सांप और अन्य जहरीले कीड़े घुसे हैं, इस कारण सात परिवारों को पलायन करना पड़ा है। कई परिवार खुद का घर होते हुए भी किराए पर रहने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल, नगर निगम और तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। पेश है रिपोर्ट...
-----
ना सड़क बनी, ना ही नाली
कॉलोनी की कई गलियां ऐसी हैं, जिनमें अभी तक ना तो पक्की सड़क बनी है ना ही नाली। इस कारण कॉलोनी की उक्त गलियां बाकी गलियों से नीची हो गई हैं। बरसात का पानी उक्त गलियों में भरा है। गलियां तालाब का रूप ले चुकी हैं। खाली भूखंडों के साथ ही घरों में घुटनों तक पानी है। निगम ने निकासी के लिए पंप सैट लगाया हुआ है, मगर वह नाकाफी है।
बिजली के खंभे नहीं
कई गलियों में बिजली के खंभा नहीं होने के कारण घरों तक जा रहे केबल बल्ली पर लटके हैं। चूंकि खंभे नहीं हैं तो कॉलोनी की कई गलियों में पथ प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। इस कारण रात में अधिकांश गलियों में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था चौपट
पक्की सड़क और नालियां नहीं होने से गलियों में भारी जलभराव है। ऐसे में मोहल्ले की सफाई भी नहीं हो पा रही है। सफाई कर्मी आते हैं और लौट जाते हैं। मोहल्ले में गंदगी फैली है, जो बीमारियों की वजह बन सकती है।
स्थानीय लोगों की पीड़ा
65 वर्षीय अंगूरी (विधवा) का कहना है कि उन्होंने किसी तरह पैसा जोड़कर भूखंड खरीदकर मकान बनाया था, मगर सड़क और नालियां नहीं होने से घर में घुटनों तक पानी है। उसे बाहर किराए पर रहना पड़ रहा है।
शिक्षक प्रवीन ने बताया कि वह मूल रूप से गोरखपुर के हैं। परिवार संग यहां रहते थे, मगर घर में पानी भरने की वजह से बेड और बाकी सामान खराब हो चुका है। घर में सांप निकलते हैं। बच्चों को गोरखपुर छोड़ आए हैं।
सतेंद्र कुमार ने बताया कि वह सड़क और नालियों की मांग को लेकर नगर निगम के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से मिल चुके हैं। सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है, मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
अशोक कुमार का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क और नालियां नहीं बनी तो मोहल्ले के लोग मंडलायुक्त से मिलेंगे। जरूरत पड़ी तो नगर निगम में धरना भी देंगे। जरूरी है कि नगर निगम खुद ही लोगों की पीड़ा को दूर करे।
वर्जन
राम विहार कॉलोनी को लेकर कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो मंगलवार को ही निर्माण विभाग की टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा। सड़क और नाली के अलावा अन्य जो भी कमियां हैं उन्हें जल्द दूर कराया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।