फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kitchen kernel, woman's death, rural serious

रसाेई गिरी, महिला की मौत, ग्रामीण गंभीर

Mon, 25 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kitchen kernel, woman's death, rural serious
मृतका के घर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के साढ़ौली कदीम के  नानौली गांव में मिट्टी की दीवारों पर बनाई गई रसोई ढहने से उसके अंदर बैठकर खाना खा रहे दंपति मलबे में दब गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर दंपति को बाहर निकाला और घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी है। 

हादसा शनिवार की रात करीब दस बजे हुआ। तहसील क्षेत्र के नानौली गांव निवासी जुबैर (28) और उसकी पत्नी नसीमा (26) घर के बाहर बनी रसोई के अंदर खाना खा रहे थे कि रसोई की दीवारें भर भराकर ढह गई और दोनों मलबे में दब गए। 
विज्ञापन


आवाज सुन आस पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े और आनन-फानन में मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में चिलकाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने नसीमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि जुबैर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि जुबैर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। रविवार की सुबह नायब तहसीलदार नितिन तेवतिया, कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार योगेंद्र यादव ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed