{"_id":"62d3031193d52c4ace085a1d","slug":"kisan-mazdoor-organization-demonstrated-for-equal-compensation-saharanpur-news-mrt5972889144","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान मुआवजे को लेकर किसान मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान मुआवजे को लेकर किसान मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नागल में धरने पर बैठे किसान
- फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर नेशनल हाईवे 72, 73 निर्माण के दौरान एनएचआई द्वारा किसानों को समान मुआवजा न देने को लेकर किसान मजदूर संगठन ने गांव बेलड़ा जुनारदार में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
धरने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि एनएचआई किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। गांव बेलड़ा में 2013 में हाईवे निर्माण के दौरान किसान को जो मुआवजा दिया था, एनएच 72 ,73 में एनएचआई उससे भी कम मुआवजा दे रहा है। जबकि पास के गांव के किसानों को बेलड़ा के किसानों से दो गुना मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने समान मुआवजे की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज राणा ने कहा कि अभी तक एडिशनल में ली गई भूमि का समाचार पत्र में प्रकाशन तक नहीं कराया गया, इसलिए हाईवे किसी भी किसान की जमीन पर जबरन कब्जा ना करें।
जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने कहा कि बेलड़ा में जंक्शन राजमार्ग पर जाने के लिए सर्विस रोड का निर्माण हो एवं किसानों के नलकूप, बोरिंग, पेड़ आदि का सही मूल्यांकन किया जाए। शाम करीब चार बजे संगठन का प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम सदर से मिला एवं जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। धरने पर मुख्य रूप से अनु मलिक, वेदपाल फौजी, कुलदीप राणा, सुखबीर सिंह, ठाकुर कृष्ण पाल, अंकित रोड, बिन्नी राणा, महेश त्यागी, आशीष राणा, मुरसलीन, हाजी रिजवान, एहतेशाम, पहल सिंह यादव, अब्दुल रहमान, अहतमाम, अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।