फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: Kidnapped gang-raped teenager

यूपी: अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

Mon, 17 Aug 2020 02:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Kidnapped gang-raped teenager
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में थाना सदर के एक मोहल्ले में किशोरी को अगवा करके दूसरे वर्ग के तीन किशोरों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष अलग-अलग वर्ग के होने के कारण पुलिस सतर्कता बरत रही है। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस के मुताबिक किशोरी देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि किशोरी को अगवा करने के बाद तीन किशोर सदर थाना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में ले गए। वहां एक मकान में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित किशोरी ने परिजनों को वारदात के संबंध में जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग सदर बाजार थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस को जब पता चला कि दोनों पक्ष अलग- अलग वर्ग से हैं तो सतर्कता बरतते हुए पीड़ित किशोरी को तत्काल डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर चौंकाने वाला खुलासा, शहर में ऐसे चल रहे हुक्का बार, जांच में खुलेंगे में बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सदर थाना पुलिस विवेचना कर रही है। किशोरी अनुसूचित जाति से है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप
जैसे ही इस मामले की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी, वे थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म तो किया, साथ ही उसका वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed