फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Hookah bars running in connivance with the nauchandi police, the bureaucrat kept quiet

फिर चौंकाने वाला खुलासा, शहर में ऐसे चल रहे हुक्का बार, जांच में खुलेंगे में बड़े राज

Mon, 17 Aug 2020 11:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Hookah bars running in connivance with the nauchandi police, the bureaucrat kept quiet
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नौचंदी पुलिस की मिलीभगत से पॉश शास्त्रीनगर में रेस्टोरेंट और कैफों में खुलेआम नशा परोसा जा रहा है। शहर में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी थाना पुलिस बेलगाम हो रही है। एडीजी और आईजी द्वारा कड़ा संज्ञान लेने के बाद भी पुलिस से हुक्का बार बंद नहीं कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


डगआउट रेस्टोरेंट का शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद एडीजी जोन और आईजी रेंज ने नौचंदी थाना पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी। आला अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए एसपी सिटी से शहर में रेस्टोरेंट व कैफे में अभियान चलाकर हुक्का बार पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे। लेकिन पुलिस ने डगआउट कैफे मालिक सुजीत चौधरी, मैनेजर अविनाश और हुक्का पिलाने वाले अयान पर फौरी कार्रवाई की। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि शास्त्रीनगर में हुक्का बार चलने का दूसरा मामला नौचंदी क्षेत्र में ही मिल गया। नौचंदी थाने की पुलिस अनजान बनी रही। लोगों ने एसपी सिटी को फोन करके इसके बारे में सूचना दी। हालांकि एसपी सिटी ने ही नौचंदी थाने की पुलिस को इसके बारे में अवगत कराया, तब जाकर लेवल अप कैफे पर पुलिस ने छापा मारकर 54 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


लॉकडाउन का मजाक, कहां का कानून का खौफ
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में नई सड़क के पास स्थित लेवल अप कैफे में 54 लोगों की एक साथ मौजूदगी से साफ है कि शहर में लॉकडाउन का किस तरह से उल्लंघन हो रहा है। कोरोना महामारी के चलते शनिवार और रविवार को जिले में लॉकडाउन रहता है। लेकिन यहां तो लॉकडाउन के साथ ही कोरोना का कोई भी डर नहीं है। एक बिल्डिंग में इतनी काफी संख्या में युवक एक साथ खाते-पीते, मौज मस्ती करते और तमंचे पर डिस्को करते कानून की धज्जियां उड़ाते मिले। सवाल है कि इसकी अनुमति इनको किसने दी। जो साबित कर रहा है कि नौचंदी थाना पुलिस की मिलीभगत से शास्त्रीनगर में हुक्का बार चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबूलेन और अब शास्त्रीनगर में हुक्का बार
इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में सौरभ सोनकर ने बताया कि रेस्टोरेंट और कैफे चलाने के लिए उन्होंने तीसरी और चौथी मंजिल किराए पर ली। अभी तैयारी ही चल रही थी कि आमिर ने बर्थडे पार्टी मनाने की बात कह दी। शनिवार को लॉकडाउन में बर्थडे पार्टी मनाने का प्रोग्राम रखा। वहीं, सौरभ और आमिर अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना रहे थे। बताया गया कि सौरभ पहले आबूलेन पर हुक्का बार चलाता था।

यह भी पढ़ें: यूपी: होनहार छात्र की कलाकारी, दिल्ली का लाल किला और इंडिया गेट का मॉडल बनाया, देखिए तस्वीरें

किसी बड़ी घटना का इंतजार
नौकरशाहों को शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार है। हुक्का बार में नशा करने के साथ तमंचे पर डिस्को चल रहा था। पुलिस ने मौके से पांच तमंचे और आठ कारतूस बरामद किए हैं। नौचंदी थाना पुलिस के कारनामे उजागर होने के बाद भी नौकरशाह चुप्पी साधे बैठे हैं। नशे में जब लोग तमंचा लेकर डांस करेंगे, ऐसी हालत में घटना हो जाए तो कोई भी चौंकाने वाली बात नहीं है। शास्त्रीनगर में लगातार इस तरह की वारदातें सामने आ रही हैं, इसके बावजूद नौचंदी पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हुक्का बार में तीन भाजपा नेता भी शामिल
हुक्का बार और तमंचे पर डिस्को में भाजपा के तीन नेता भी शामिल होने बताए गए। जोकि नौचंदी पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार किए थे। पुलिस ने बताया कि उक्त तीनों नेता शराब पार्टी में शामिल थे। लेकिन पुलिस ने भाजपा नेताओं को भी थाने से जमानत पर छोड़ दिया। सवाल उठ रहा है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर शास्त्रीनगर में रेस्टोरेंट व कैफे में हुक्का बार चल रहा है। नौचंदी पुलिस आखिर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय अपने हाथ पीछे क्यों खींच लेती है। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

संघ पदाधिकारी ने दी थी सूचना
बताया गया कि संघ के एक पदाधिकारी ने हुक्का बार चलने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद ही पुलिस की नींद टूटी। इस मामले की शिकायत लखनऊ तक भी की जा रही है। शास्त्रीनगर में पुलिस की मिलीभगत से हुक्का बार रेस्टोरेंट व कैफे में चलाया जा रहा है। नौचंदी पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। 14 अगस्त को महिला आयोग अध्यक्ष ने भी एसएसपी को शास्त्रीनगर में हुक्का बार पर शिकंजा कसने की बात कही थी।

चेकिंग के दावे हवा में उड़े
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने पूरे शहर में कड़ी चेकिंग के दावे किए थे। लेकिन ये दावे दिन में ही दिखाई दिए। शाम होते ही शास्त्रीनगर जैसे पॉश इलाके में बर्थडे पार्टी की आड़ में कैफे में हुक्का बार और शराब पार्टी के साथ तमंचे पर डिस्को हो रहा था। सवाल है कि नौचंदी थाना पुलिस कहां सो रही थी जो उसे एक जगह इतने लोगों के जमे होने का पता नहीं चला। यह सुरक्षा के लिहाज से गंभीर प्रकरण है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed