{"_id":"67ae42103612e3548d049bec","slug":"kidnapped-a-girl-by-luring-her-with-a-toffee-left-her-in-the-fields-and-fled-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-142523-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टाॅफी का लालच देकर बच्ची का अपहरण, खेतों में छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टाॅफी का लालच देकर बच्ची का अपहरण, खेतों में छोड़कर भागा
विज्ञापन
बड़गांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्चे को टॉफी का लालच देकर युवक ने अपहरण कर लिया। आरोपी उसे खेतों की तरफ ले गया। इसके बाद खुद को घिरता देख आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत भी की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव निवासी चार वर्षीय बच्ची बुधवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि गांव जड़ौदा पांडा निवासी शुभम पुत्र ओमकार ने बच्ची को टाॅफी का लालच देकर साइकिल पर बैठा लिया। उसका अपहरण कर खेतों की तरफ लेकर जाने लगा। इसी दौरान बच्ची को गायब पाकर परिजनों को संदेह हुआ। परिजन और ग्रामीण बच्ची को तलाशते हुए खेतों की तरफ पहुंच गए। तभी आरोपी उन्हें दिखाई दिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने बच्ची को वहीं छोड़ दिया और फरार हो गया। आरोप है कि उसने रास्ते में बच्ची के साथ अश्लील हरकतें भी की। परिजनों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
उधर, पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर वर्ष 2020 में भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।