फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Khushi, Nidhi, Mahi, Anushka and Sneha won in wrestling

Saharanpur News: कुश्ती में खुशी, निधि, माही, अनुष्का और स्नेहा ने बाजी मारी

Wed, 09 Oct 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 09 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Khushi, Nidhi, Mahi, Anushka and Sneha won in wrestling
सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अति​थि:  स्रोत स्कूल
सहारनपुर। तीन दिवसीय 35वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता मंगलवार से स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुरू हुई। पहले दिन खुशी, निधि, माही, अनुष्का और स्नेहा आदि ने अपने अपने भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के खेल संगठन मंत्री डाेमेश्वर साहू, पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, महापौर डॉ. अजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रधानाचार्य चंद्र किशोर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश पश्चिम, उत्तर प्रदेश पूर्वी, उत्तर प्रदेश उत्तर, मध्य क्षेत्र आदि की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में हो रही है, जिसमें बालक और बालिकाओं की टीमें शामिल हैं। इसके बाद खेल मुकाबले शुरू हुए। पहले दिन पश्चिम उत्तर प्रदेश की अंडर-19 मुकाबलों में खुशी, निधि, माही चौधरी, अनुष्का, स्नेहा, दीपा और तनुजा ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश की माही, संजना और वैष्णवी ने भी अपने अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। राजस्थान की दिव्या राजपुरोहित ने पहला, जबकि मेघना और कशिश अपने वर्ग में दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर त्रिलोक चंद गुप्त, खेल पर्यवेक्षक मलखान सिंह, कुश्ती संयोजक रणदीप सिंह, कुश्ती कोच संदीप, डॉ. सुधीर अग्रवाल, जगदानंद राभो, राजीव अग्रवाल, राजेश जैन, सतपाल, निकुंज चौधरी, संदीप गुप्ता, अखिलेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed